शिवरात्रि से पहले तैयार होगा पंचवक्त्र पुल

By: Dec 22nd, 2023 12:54 am

मेयर ने लिया निर्माण कार्य का जायजा, गुजर सकेंगे दोपहिया वाहन भी
स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
ब्यास नदी पर बनने वाला नया पंचवक्त्र फुटब्रिज शिवरात्रि से पहले तैयार हो जाएगा। गुरुवार को नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ फुटब्रिज का संयुक्त निरीक्षण किया। वहीं ठेकेदार ने बताया कि पंचवक्त्र ब्रिज फ रवरी माह में शिवरात्रि से पूर्व बनाकर तैयार कर दिया जाएगा। पुल पर लगभग 55 लाख की लागत आएगी। आपदा की भेंट चढ़े पुल के निर्माण कार्य का टेंडर पहले लोक निर्माण विभाग और अब जल शक्ति विभाग को सौंपा गया है। जल शक्ति विभाग ने ठेकेदार विजय कपूर को निर्माण कार्य सौंपा है। प्रशासन द्वारा यह टेंडर लोक निर्माण विभाग से वापस लेकर जल शक्ति विभाग को दिया गया है। पंचवक्त्र पुल दो वार्डों को आपस में जोड़ता है।

भगवान मोहल्ला के लोग इस पुल के जरिए कम समय और आसानी से पड्डल पहुंच जाते थे। परंतु पुल के टूट जाने से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जल शक्ति विभाग अब इस कार्य को दो महीने में पूरा कर देगा। यह फुट ब्रिज चार फुट चौड़ा बनेगा, जिससे छोटे दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी हो सकेगी। इस अवसर पर उपमहापौर माधूरी कपूर, वार्ड पार्षद सोमेश उपाध्याय, हिमाचल लोक निर्माण विभाग के अधिषांषी अभियंता बीसी नेगी, सहायक अभिंयता बह्यम दास, जलशक्ति विभाग के अधिषांषी अभियंता राजकुमार सैनी व सहायक अभियंता रोहित गुप्ता, नगर निगम के सहायक अधिषांषी अभियंता ई. एचसी जसवाल, विजय कपूर ठेकेदार तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App