भारत को आत्मनिर्भर बनाने की शपथ

By: Dec 28th, 2023 12:05 am

जनसंवाद संकल्प यात्रा चमरोड़ी-कुंजल जाटान में स्वागत, सरकार की योजनाओं का बखान

निजी संवाददाता — रादौर,यमुनानगर

विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज द्वारा गांव चमरोड़ी व कुंजल जाटान में केंद्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। पूर्व मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत हैए सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ष्विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्राष् के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आम जन तक पंहुचते हुए लोगों को और अधिक लाभ आबंटित कर रही है। पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नही था।

गरीब परिवारों का चूल्हा धुंआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनैक्शन दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपण् शगुन के रूप में दिए जा रहे है। गांव के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को शांतिपूर्वक सुना। इस मौके पर बीडीपीओ श्याम लाल, एसएमओ विजय परमार, डा. पल्लवी, सीईपीओ अनुज, राजकुमार चमरोड़ी, ओम प्रकाश, रसाल सिंह, धर्मपाल, गेंदा राम, जय सिंह, प्रेम चंद, नरेंद्र, भूपेंद्र, साहिल, मंजु देवी, ममता देवी, कमलेश रानी, रविंद्र कुमार, सीमांत काम्बोज, बबली देवी, चरण सिंह टोपरा, सरपंच चमरोड़ी चंदा सिंह, चेयरमैन विपिन काम्बोज, भाजपा मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, विनोद सिंगला, धर्म सिंह, नरेंंद्र राणा, सुशील बत्तरा, बख्शीश सैनी, धनपत सैनी, सतीश सैनी, मुकेश अरोड़ा, कुलदीप बापोली, राजेश बापोली, पंकज सदस्य ब्लॉक समिति, हरपाल सैनी, अशोक सैनी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App