मानवाधिकार दिवस का औचित्य…

By: Dec 12th, 2023 12:05 am

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 10 दिसंबर 1948 को पेरिस में एक घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें मानवाधिकारों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए पहल की गई थी। इसमें यह चीजें थी कि दुनियाभर में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव न करते हुए सभी लोगों को बराबर अधिकार उपलब्ध करवाए जाएं। संयुक्त राष्ट्र ने 10 दिसंबर 1950 को मानवाधिकार दिवस मनाने की शुरुआत की थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को मानवाधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस वर्ष इस दिवस का थीम है- सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय। आज दुनिया में बहुत से देश ऐसे भी हैं जहां के नागरिक अधिकारों से वंचित हैं। इस दिवस का औचित्य तभी है, अगर वास्तव में ही सभी को मानवाधिकार मिल जाएं।

-राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App