सूमो लुढक़ी; एक की मौत, आठ घायल

By: Dec 2nd, 2023 12:16 am

पंडोह के वैकल्पिक रोड पर पेश आया हादसा, जांच में जुटी पुलिस

बालक राम-पंडोह
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के वैकल्पिक सडक़ मार्ग पर एक सूमो अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सूमो में सवार आठ लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। सात घायलों को मंडी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र से एक टैक्सी सूमो एचपी 01-के 215 पंडोह बाजार से शाम साढ़े पांच देवरी पंचायत के बौस आठ सवारियों लेकर जा रही थी। इस दौरान सूमो अचानक होटल एसपीटी के मोड़ से अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे गिर गई।

जिसमें जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त टिकमे राम निवासी गांव मुथल डाकघर व पंचायत देवरी की दुखद मौत हो गई। मृतक वर्तमान देवरी पंचायत के प्रधान धनी राम के पिता हैं। इस घटना में सात लोग घायल हुए है। घायल लोग देवरी पंचायत के आस पास के गांव से हैं। इस बारे में चौकी प्रभारी पंडोह राजेंद्र कुमार ने ख़बर की पुष्टि करते हुए बताया कि पंडोह क्षेत्र में एक सूमो अनियंत्रित होकर 100 मीटर सडक़ से नीचे गिर गई है। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस से ज़ोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया है। सभी घायल व्यक्ति मंडी अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस बाबत एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। एचडीएम


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App