अंबोआ में निकली विशाल शोभा यात्रा

By: Jan 12th, 2024 12:55 am

दौलतपुर चौक। क्षेत्र के पंडित हरी शाह जी दरबार अंबोआ में आयोजित की जा रही 24वीं श्रीमद् गोभागवत कथा की पूर्व संध्या पर गुरुवार को अंबोआ में विशाल शोभायात्रा का आयोजन गद्दीनशीन बाबा राकेश शाह एवं कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी की अगवाई में किया गया। जिसमें मोनू माता, हनी राजा, ठाकुर चमेल सिंह,कमल बाबा, अनिल डढवाल, जीत चौधरी, आशानंद शर्मा, संजय पुर्जा, दीपक जरियाल, प्रदीप धीर, संदीप पुष्करणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। घनी धुंध एवं कड़ाके की ठंड में शोभायात्रा में कृष्ण-राधा, गो रक्षा, गो सेवा को समर्पित झांकियां आकर्षण का केंद्र बन रही थी। जबकि पावन कलश उठाए 108 महिलाएं, पुष्प बरसाते गांववासी और नाचते जाते भक्त शोभायात्रा को चार चांद लगा रहे थे।

उक्त शोभायात्रा श्री ओम शिव मंदिर अंबोआ से शुरू होकर अंबोआ बाजार, मियां दा तालाब बाजार होते हुए अप्पर नंगल जरियालां होते हुए दोनों गांवों की परिक्रमा करके कथास्थल पंडित हरी चंद शाह दरबार अंबोआ में पहुंची। जहां कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी ने बड़े ही सहज भाव से कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा का महत्त्व बताया। 18 जनवरी तक श्रीमद् भागवत आयोजित की जा रही है। 18 जनवरी तक प्रतिदिन सांय छह बजे से श्री राम कथा का रसपान सुश्री कृष्णा भारद्वाज करवाएंगी जिसमें सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App