अग्रिवीर योजना लाखों युवाओं से ठगी; कांग्रेस का आरोप, भर्ती प्रक्रिया पूरी करने पर भी नहीं दी नियुक्ति

By: Jan 29th, 2024 10:20 pm

विशेष संवाददाता-शिमला

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशैहरी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि जून, 2022 में एक विसंगतिपूर्ण सेना भर्ती योजना अग्रिवीर लागू कर यहां के ही नहीं, बल्कि देश भर के लाखों युवाओं के भविष्य को ग्रहण लगा दिया है। अग्रिवीर भर्ती योजना से पूर्व दो शताब्दियों पुरानी भर्ती योजना के अंतर्गत उन डेढ़ लाख युवाओं को शारीरिक और मेडिकल परीक्षण उत्तीर्ण करने के बावजूद केंद्र्र ने उन्हें सेना में नहीं लगाया गया। इन युवाओं ने फीस भी भरी, कोचिंग पर खर्च किया, कड़ी मेहनत कर पसीना बहाया, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। भाजपा सरकार के अन्याय के जवाब में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इन लाखों युवाओं को उम्मीद की एक नई किरण दिखाते हुए उनकी लड़ाई सडक़ से संसद तक तब तक लगातार लडऩे का विश्वास दिलाया, चाहे इसके लिए कानून की शरण में भी जाना पड़ा, तो भी कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी।

इसी कड़ी में आज हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में भी इन युवाओं की न्याय की गुहार के लिए आवाज़ बुलन्द करते हुए अनेक लोकसभा क्षेत्रों में एक संयुक्त पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गई हैं। इसमें हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी और कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग उपाध्यक्ष संसदीय क्षेत्र शिमला सुरेश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए अग्नीवीर योजना से प्रभावित लाखों युवाओं को विश्वास दिलाया कि वह तथा सभी पूर्व सैनिक इन युवाओं के साथ खड़े हैं। संयुक्त वार्ता में उपाध्यक्ष पूर्व सैनिक सुरेश कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, उनके पदाधिकारी, रोशनलाल ठाकुर, रमेश कुमार, पूर्ण चंद, मदन लाल उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App