कांग्रेस को समर्थन देने की अपील; रामदरबार में पवन बंसल, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष लक्की ने मांगा सहयोग

By: Jan 1st, 2024 12:06 am

रामदरबार में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष एचएस लक्की ने मांगा सहयोग

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

चंडीगढ़ कांग्रेस ने रविवार को रामदरबार में एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल, चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की और जिला अध्यक्ष परवीन नारंग ने भाग लिया। बैठक का आयोजन पार्टी की ब्लॉक अध्यक्ष सोनिया, गुरचरण सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता बरिंदर राय ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में रामदरबार और चार नंबर कालोनी के निवासियों ने भाग लिया और कांग्रेस नेताओं के सामने अपनी समस्याएं और चिंताएं रखीं। पवन कुमार बंसल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन लोगों के मामलों पर पुनर्विचार करेगी, जिनके दावों पर 2006 की छोटी फ्लैट योजना में कुछ कारणों से विचार नहीं किया गया था। बंसल ने कहा कि कांग्रेस के समय में लगभग 24 हजार आवासीय इकाइयां आबंटित की गई थीं। एचएस लक्की ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही है, जो गरीबों की चिंता करती है। चंडीगढ़ में जितनी भी पुनर्वास कालोनियां हैं, उनका आबंटन कांग्रेस के समय किया गया था। लक्की ने जनता से अपने जीवन स्तर में सुधार के लिए आगामी संसदीय चुनावों में कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील की।

लक्की ने कहा वर्तमान शासन में आम जनता को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और महंगाई और बेरोजगारी के कारण आम आदमी के लिए अपना गुजारा करना मुश्किल हो गया है। परवीन नारंग ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी चंडीगढ़ में लोगों को बेहतर भविष्य के लिए पार्टी को वोट देने के लिए प्रेरित कने गी। गुरचरण सिंह ने रामदरबार और कालोनियों के निवासियों को पेश आ रही विभिन्न कठिनाइयों को सूचीबद्ध किया। उन्होंने प्रशासन द्वारा की गई सीलिंग का मुद्दा भी उठाया। कांग्रेस नेताओं ने जनता को आश्वासन दिया कि वे उनकी बात अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। उपस्थित लोगों में सोनिया, गुरचरण सिंह, बरिंदर राय, बीएन तिवारी, नितिन कवल, मास्टर राम स्वरूप, ओम पाल चौटाला, ईश्वर सिंह, विनोद कुमार, सुनीता देवी, सुनील बरोलिया, सुनील सूद, रोहित चौटाला, साहिल कल्याण और सुभाष शामिल थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App