केंद्रीय योजनाएं धरातल पर लागू; सागड़ी, झींझरो में जनसंकल्प यात्रा कार्यक्रम में बोले पूर्व विधायक ईश्वर सिंह

By: Jan 14th, 2024 12:06 am

निजी संवाददाता — रादौर, यमुनानगर

पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी जगहों पर समान रूप से विकास कार्यों को करवाने का काम किया जा रहा है। आज देश व प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ की ओर अग्रसर हो रहा है। सरकार ने हर वर्ग के लिए चाहे वह किसान हो, मजदूर, महिलाएं हों, व्यापारी हों, कामगार हो, के लिए कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित करके उन्हें धरातल पर लागू किया है। पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका शनिवार को गांव सागड़ी व झींझरो में विकसित भारत जन संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए आमजन की भागीदारी बेहद आवश्यक है। आजादी के जब 100 वर्ष पूरे होंगे तो हम भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल हों।

नरेंद्र सिंह राणा चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख भाजपा यमुनानगर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो यह सपना संजोया है, उस सपने को हमने पूरा करना है। इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि पहली ऐसी सरकार है जो लोगों की समस्याओं को ढूंढकर, उनके घर द्वार पर आकर उनका निवारण करने का काम कर रही है। जन संवाद यात्रा के तहत यहां पर विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की गई है उस बारे लोगों को जानकारी दी जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App