कल सुबह 9:30 से तीन बजे तक खुलेंगे चंडीगढ़ के स्कूल, शिक्षा विभाग ने ठंड के चलते बदला समय

By: Jan 7th, 2024 12:05 am

अभिभावकों के व्हाट्सऐप पर भेजा मैसेज
आठ से 13 जनवरी तक लागू होंगे नियम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़
चंडीगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड के बीच चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग ने शहर के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों का समय बदल दिया है। शिक्षा विभाग के निर्देशों अनुसार अब स्कूल सुबह 9:30 से पहले नहीं खुल सकते हैं और शाम को तीन बजे या उससे पहले बंद करने होंगे।

इससे पहले शहर में अभी तक सरकारी स्कूलों का समय 8:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक था। शिक्षा विभाग की और से स्कूलों का टाइम बदलने का मैसेज अभिभावकों के पास व्हाट्सऐप पर भेजा गया है। प्रशासन ने यह फैसला चंडीगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लिया है। प्रशासन का यह फैसला आठ जनवरी से लागू होकर 13 जनवरी तक रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App