कोठी देवी चंडिका में चलाया सफाई अभियान

By: Jan 21st, 2024 12:55 am

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की मंदिर परिसर की सफाई

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—रिकांगपिओ
देश के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर पूरे देश में सफाई अभियान जारी है। देश के अन्य जगहों की तरह किन्नौर जिला में भी गत 16 जनवरी से 22 जनवरी तक मंदिर परिसरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। किन्नौर भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील मेहता ने जारी बयान में बताया कि जिस तरह पूरे देश के कई मंदिर परिसरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, उसी तरह जिला किन्नौर में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं इस अभियान को जोर शोर से चला रहे है। इसी कड़ी में शनिवार को किन्नौर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोठी देवी जी के मंदिर परिसर की सफाई की।

इस सफाई अभियान में मुख्य रूप से पूर्व वन विकास निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी, भाजपा जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी, भाजपा कल्पा मंडल अध्यक्ष बीरबल नेगी, पूह मंडल अध्यक्ष सुभाष छोरियां, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कंवर सिंह, कार्यालय सचिव कृष्ण गोपाल, प्रधान ग्राम पंचायत कोठी ओम प्रकाश नेगी, उपप्रधान महेश नेगी, जिला प्रवक्ता कुसुम नेगी सहित कई कार्यकर्ताओं ने रूप से भाग लिया। मेहता ने बताया कि आगामी 22 जनवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जिला के और भी कई अन्य मंदिर परिसरों की सफाई की जाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App