अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

By: Jan 28th, 2024 1:12 am

कल्पा ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सदस्य लाए थे अविश्वास प्रस्ताव
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-रिकांगपिओ
15 सदस्यों वाले कल्पा ब्लॉक पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। शनिवार को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के किए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित सदस्य ललिता पंचारस को अध्यक्ष व सापनी वार्ड सदस्य रेशमा को उपाध्यक्ष चुना गया। बता दें कि अब कल्पा पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों का कब्जा हो गया जबकि पूर्व में इस सीट पर भाजपा समर्थित सदस्यों का कब्जा था। कल्पा पंचायत समिति पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित सदस्यों का कब्जा होने के बाद कांग्रेस सदस्यों ने रिकांगपिओ में विजय रैली निकाल कर खुशी जताई। कल्पा पंचायत समिति ने नवनियुक्त अध्यक्ष ललिता पंचारस ने अध्यक्ष बनने के बाद मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी सहित तमाम नेतृत्व का आभार जताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App