निमंत्रण ठुकरा कांग्रेस ने लोगों दिखाया असली चेहरा

By: Jan 14th, 2024 12:10 am

निजी संवाददाता-घुमारवीं
भगवान श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को ठुकराकर कांग्रेस ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस का डीएनए ही सनातन का विरोधी है। कांग्रेस ने हमेशा इस देश की मूल संस्कृति और सांस्कृतिक मान बिंदुओं का अपमान करके हमेशा वोट की राजनीति की है। यह बात भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कही।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश एक बार पुन: सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, परम वैभव की ओर बढ़ रहा है, वहीं कांग्रेस केवल व केवल भारतीय समाज को वोट लेने के लिए भ्रमित करके बांटने का असफल प्रयास कर रही है। 500 वर्ष के लंबे संघर्ष के बाद 22 जनवरी को पुन: राम राज्य की स्थापना के साथ देश आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्ग भाषा, प्रांत, जाति व संप्रदाय से ऊपर उठकर के प्रभु राम के इस समारोह के लिए उत्सुक हैं और श्रद्धा भाव से इस अभियान में जुड़ चुके हैं। कांग्रेस का राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाने का फैसला इस बात का सबसे बड़ा स्पष्ट प्रमाण है कि वह राम विरोधी है। एक ओर पूरा देश अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से पुलकित और उत्साहित है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस निराश है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के नेताओं के नहीं जाने के निर्णय से यह बात आईने की तरह साफ हो।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App