सोलन में क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

By: Jan 13th, 2024 12:10 am

सोलन। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर यंग ब्बॉयज क्लब सोलन द्वारा युवा दिवस पर मां शूलिनी क्रिकेट कप टूर्नामेंट का आगाज किया गया जिसमें मुख्यातिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सचिव नरेंद्र ठाकुर रहे।

इस दौरान उनके साथ जिला सोलन के भाजयुमो के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर(सनी), जिला उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, जिला आईटी प्रभारी नवीन ठाकुर, जिला सचिव सोनी ठाकुर, विशेष आमंत्रित जिला सदस्य मुकेश चिन्नू, ऋषभ सेठ, नीरज वर्मा, अजय आदि मौजूद रहे। इस क्रिकेट कप का आयोजन यंग ब्वॉयज के अध्यक्ष मनदीप व उनके सभी पदाधिकारी दीपक, सूरज, अभिनव (अबू), आदित्य, युगल, आयुष, राहुल, रजत, तरुण, रितिक ने किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App