मनाली में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार

By: Jan 19th, 2024 12:55 am

पंचायत समिति नगर ब्लॉक के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने पूर्व मंत्री को घेरा
कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
पंचायत समिति नगर ब्लॉक के अध्यक्ष खेख राम ठाकुर ने जिला मुख्यालय कुल्लू में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ने जुलाई 2023 में आई बाढ़ के बाद प्रदेश को उभारने का कड़ी मेहनत के साथ प्रयास किया है। अभी कार्य जारी है। प्रभावित परिवार को सहायता देने में प्रदेश सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं इस आपदा की घड़ी में भाजपा गलत बयानबाजी कर रही है। पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली के विधायक के विकास कार्यों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। ऐसे में गलत बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी मनाली विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश आपदा से उभरा है। मनाली विधानसभा क्षेत्र की जनता ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को 15 साल का लंबा समय सेवा के लिए दिया, लेकिन उन्होंने इस समय अवधि में मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति नहीं दी। हालांकि जयराम सरकार ने उन्हें तीन विभाग पहले दिए थे। इसके बावजूद भी खरे नहीं उतरे और उनसे विभाग छीन लिए।

इसके बाद फिर जयराम ठाकुर ने शिक्षा विभाग उन्हें दिया, फिर भी कोई कार्य नहीं कर पाए। वहीं 2022 के चुनाव में मनाली की जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब वह कांग्रेस के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के विकास कार्यों पर सवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली के विधायक ने हाल ही में 3 अरब 85 करोड़ से ज्यादा धन राशि की सीवरेज स्कीम का शुभारंभ पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के गांव से शुरू किया है। उन्होंने कहा कि मनाली के विधायक जनता से जुड़े कार्य को बखूबी से निभा रहे हैं। मनाली के विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनाली के विधायक भुवनेश्वर सिंह ने ने लगातार गांव-गांव जाकर प्रभावित परिवार से मिले। प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App