पहले बारिश, और अब सूखा

By: Jan 31st, 2024 12:05 am

हिमाचल गंभीर संकट की ओर जाता दिखाई दे रहा है। बरसात के दिनों में जहां प्रदेश को करीब 12 हजार करोड़ रुपए का आर्थिक नुक्सान हुआ, वहीं सैंकड़ों लोगों की जानें भी चली गईं। केंद्र की ओर से प्रदेश के लिए पर्याप्त राहत पैकेज भी नहीं मिल पाया है, ऐसे में प्रदेश सरकार अपने दम पर जो बन पा रहा है, उससे बाढ़ पीडि़तों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश कर रही है। इधर अब नया संकट पैदा होता लग रहा है। पिछले कई महीनों से न बारिश हुई है, और न ही बर्फ पड़ रही है।

पेयजल का संकट पैदा हो गया है। खेतीबाड़ी पर संकट के आसार हैं। पर्यटकों ने अपनी राह बदल ली है। बर्फ के कारण जो पर्यटक स्थल इन दिनों भरे पड़े रहते थे, वे सूने-सूने हैं। होटलों की आक्यूपेंसी घट गई है। अगर जल्द बारिश व बर्फबारी नहीं हुई तो एक अन्य संकट हिमाचल के सामने होगा।

-श्रेया शर्मा, कांगड़ा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App