गगरेट स्कूल का ‘स्मार्ट सिटी ’ मॉडल सबसे बढिय़ा

By: Jan 10th, 2024 12:55 am

अंब स्कूल में सजी साइंस मॉडल प्रदर्शनी, डाक्टर रविंद्र शर्मा रहे मुख्यातिथि

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
अंब स्कूल में मंगलवार को सिटी यूनिवर्सिटी लुधियाना पंजाब के सौजन्य से एक साइंस मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर रविंदर शर्मा रहे। डा. रविंद्र शर्मा ने विभिन्न स्कूलों के मॉडलों को देखा और विद्यार्थियों ने बहुत ही अच्छे तरीके से अपने-अपने मॉडल की प्रस्तुति को मुख्य अतिथि के सामने पेश किया। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद वनयाल ने सफल कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम के नोडल ऑफिसर बनवारी लाल भोगल की सराहना की प्रधानाचार्य महोदय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच को पैदा करना है।

निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉक्टर आशुतोष गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज अंब व रजनीश सिटी यूनिवर्सिटी ने निभाई मंच संचालन मैडम ज्योति चौहान ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट ने प्राप्त किया। जिन्होंने स्मार्ट सिटी पर बहुत ही अच्छा मॉडल प्रदर्शित किया, द्वितीय स्थान पर जीएसएसएस घनारी रहा। जिसने ऑटोमेटिक इरिगेशन सिस्टम पर बहुत ही अच्छा मॉडल प्रदर्शित करके दर्शकों का मन मोह लिया। तृतीय स्थान पर स्थानीय पाठशाला गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल अंब और मॉडर्न स्कूल आफ साइंसेज अंब रहा। जिन्होंने क्रमश स्मार्ट सिटी और होम सिक्योरिटी सिस्टम पर अपने मॉडल को प्रदर्शित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App