दिन भर भारी ठंड, हीटरों की बिक्री बढ़ी

By: Jan 10th, 2024 12:52 am

ऊना में हर रोज सर्दी में हो रहा इजाफा, लोग हुए परेशान

निजी संवाददाता-ऊना
जिला ऊना में ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। हीटरों की बिक्री बढ़ी सर्दी के चलते अस्पतालों में भी मरीज बढ़े हंै। सुबह व शाम धुंध पड़ रही है। ें पिछले दो सप्ताह से अधिकतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम मापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है। मंगलवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे।स्थानीय लोगों सोहन लाल सैनी, अजय कुमार, संजीव कुमार, अशोक कुमार आदि का कहना है कि बारिश न होने से सूखी ठंड पढ़ रही है।

कोहरा गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक
डिप्टी डायरेक्टर कृषि ऊना कुलभूषण धीमान ने कहा कि ऊना में जहां कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं सुबह व शाम कोहरा पड़ रहा है। कोहरा गेंहू सहित नकदी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर जल्द बारिश न हुई तो गेंहू सहित अन्य फसलों को 10 से 15 प्रतिशत तक नुकसान हो सकता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App