Himachal Weather : छह जनवरी तक छाएगी धुंध, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

By: Jan 3rd, 2024 12:08 am

विशेष संवाददाता-शिमला

मौसम विभाग ने धुंध पर यलो अलर्ट की चेतावनी को आगे जारी रखा है। मंगलवार को चेतावनी को आगे बढ़ाते हुए छह जनवरी तक जारी किया है। मौसम विभाग ने मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर के पावंटा साहिब और धौलाकुआं सहित सोलन के बद्दी-नालागढ़ में धुंध की संभावना जताई है, जबकि प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। समदो में माइनस 5.2 डिग्री, रिकांगपिओ में 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान तापमान सामान्य रहा है।

शिमला में 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।, जबकि सुंदरनगर में 1.6 , धर्मशाला में 7.2, ऊना में 5.8, नाहन में 6.1, सोलन में 1.8, कांगड़ा में 2.6, मंडी में 1.6, चंबा में 3.4 व नारकंडा में 1.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। तीन डिग्री ज्यादा गर्म रहा साल का आखिरी दिन तापमान में 31 दिसंबर को तीन फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बीते साल के मुकाबले इस बार साल के आखिरी दिन औसतन तापमान सात डिग्री सेल्यिस रहा है, जबकि बीते साल यह तापमान चार फीसदी के आसपास था। मौसम विभाग ने बारिश न होने को इसका बड़ा कारण बताया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App