कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा, नरेंद्र सिंह राणा ने 24 साथियों संग छोड़ी पार्टी, कांबोज ने किए सम्मानित

By: Jan 6th, 2024 12:06 am

नरेंद्र सिंह राणा ने 24 साथियों संग छोड़ी पार्टी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने किए सम्मानित

निजी संवाददाता — यमुनानगर, रादौर

गांव खुर्दी के सरपंच अशोक शर्मा ने भाजपा जिला चुनाव आयोग संपर्क प्रमुख एवं एमिनेंट पर्सन सीएम विंडो रादौर नरेंद्र सिंह राणा गोलनी के नेतृत्व में अपने 24 साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी को छोडक़र भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज व नरेंद्र सिंह राणा ने अशोक शर्मा व उनके साथियों को पार्टी का पटका पहनाकर सम्मानित किया। पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह राणा गोलनी ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाता है।

भाजपा पार्टी सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर समान रूप से विकास कार्य करवा रही है। जिस कारण जनता का विश्वास लगातार भाजपा की नीतियों में बढ़ रहा है। यही कारण है कि आज लोग अन्य पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। इससे पार्टी पहले से और अधिक मजबूत होती जा रही है। 2024 में भी भाजपा केंद्र व प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके बाद एक बार फिर से प्रदेश की जनता को समान रूप से विकास कार्यों का लाभ दिया जाएगा। 2024 में भाजपा विकसित भारत के लिए मजबूती से आगे बढ़ेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App