पंचकूला में घर-घर बांटे पोस्टर, आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की बदहाल स्थिति पर जागरूक किए लोग

By: Jan 2nd, 2024 12:06 am

कार्यालय संवाददाता — पंचकूला

नववर्ष के आगमन पर आम आदमी पार्टी ने घर-घर जाकर पोस्टर बांटे। पूरे शहर में नववर्ष के कार्ड वितरित किए और लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। लोकसभा उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद सदस्य सुरेंद्र राठी ने कहा कि लोगों को हरियाणा की बदहाल स्थिति के बदलाव के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं। 1585 स्कूलों में शौचालय नहीं है।131 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 8240 कक्षाओं की कमी है। यही बदहाली चिकित्सा के क्षेत्र में भी है।

मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री की लड़ाई के कारण चिकित्सकों की सुनवाई नहीं हो रही है। आज से चिकित्सक हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मुकाबले 2022 में नशे से ग्रसित 3738 ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है। इसका मुख्य कारण रोजगार नहीं मिलना है। खट्टर सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से असफल रही है। नौ साल के कार्यकाल में 30 से ज्यादा बार पेपर लीक हुए हैं। पूरे हरियाणा में नशे का कारोबार ने पैर पसार चुका है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के किसान बीजेपी की नीतियों से बुरी तरह परेशान है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App