पानी को लेकर धरना-प्रदर्शन, रात को ही कलखर पहुंचे अधीक्षण अभियंता

By: Jan 20th, 2024 12:50 am

निजी संवाददाता- पटड़ीघाट
उपमंडल सरकाघाट के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत आंबलगलु के वार्ड कलखर में पानी की समस्या को लेकर जल शक्ति विभाग अब हरकत में आया है। ग्रामीणों द्वारा विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने के बाद विभाग अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने कलखर में प्रदर्शन किया था। जिसके बाद गुरुवार रात को ही जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता सुंदरनगर रोहित दुबे, अधिशाषी अभियंता बग्गी हर्ष शर्मा, रिवालसर के सहायक अभियंता वर्मा, कनिष्ठ अभियंता कलखर स्कूल में कलखर गांव के लोगों से मिले।

स्थानीय लोगों ने अधीक्षण अभियंता को बताया की हम लोगों को यह तक पता नही है कि हमे आखरी बार पानी कब आया था। हम लोग उपायुक्त मंडी से भी मिले थे परंतु आज दिन तक जल शक्ति विभाग हमारी पानी की समस्या को दूर नहीं कर पाया है। अधीक्षण अभियंता रोहित दुबे ने विभागीय कर्मचारियों को लताड़ लगाई। उन्होंने आदेश दिया कि प्रतिदिन 40 परिवारों को पानी पहुंचाओं और उनके हस्ताक्षर भी करवाए जाएं। उन्होंने लोगो की समस्याओं को देखते हुये कलखर स्कूल में हैंडपंप लगाने के भी आदेश दिए। जिस पर शुक्रवार को कलखर स्कूल में हैंडपंप लगाने का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके साथ ही कलखर के आसपास के खराब हैंडपंप को भी ठीक किया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App