डेरा अंबोआ में प्रवचनों की बौछार

By: Jan 15th, 2024 12:45 am

स्टाफ रिपोर्टर- दौलतपुर चौक
जब तक हम भागवत की महिमा को नहीं जानेंगे, तब तक हमारी भागवत सुनने में रुचि उत्पन्न नहीं होगी। इसलिए वेद व्यास ने भागवत लिखने से पहले भागवत की महिमा का वर्णन किया। उक्त विचार डेरा अंबोआ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन की कथा में कथावाचक कृष्ण कन्हैया जोशी महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यदि पापी से पापी व्यक्ति भी निरंतर भागवत कथा सुनता रहे तो उसके जीवन में अवश्य ही परिवर्तन आता है और वह धर्म के पथ पर चलना प्रारंभ कर देता है। कथा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान अगर ऊंच नीच का भेद भाव रखते तो भीलणी के घर भोग नहीं लगाते। इस अवसर पर सती माता की कथा भी सुनाई। वहीं, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने डेरा बाबा हरि शाह अंबोआ दरबार में पहुंचकर कथा का श्रवण किया। बाबा राकेश शाह को सबसे बड़ा लोकसेवा बताते हुए उनके गोमाता के प्रति प्रेम की प्रशंसा की। भगवान राम के मंदिर निर्माण का कार्य पूरा हो जाएं तो हम 15 बसें चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से अयोध्या के लिए भेजेंगें।

मकर संक्रांति पर इंडोर हाल में कार्यक्रम
ऊना। मकर संक्रांति के मंगल पर्व पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऊना के तत्त्वावधान में उत्सव का आयोजन झलेड़ा स्थित एक इंडोर हाल में किया गया। जिसमें संघ के मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले मुख्य वक्ता रहे। उत्तर क्षेत्र क्षेत्र प्रचारक प्रमुख रामेश्वर, सह प्रमुख हरीश, त्रिप्रांत ग्राम विकास प्रमुख देवेंद्र, प्रांत संघचालक प्रो. वीर सिंह रागड़ा, प्रांत कार्यवाह डा. किस्मत कुमार, सह प्रांत कार्यवाह डा. चंद्रप्रकाश, प्रांत प्रचारक संजय, डा. हेमराज, प्रमुख समाजसेवी अनिल वशिष्ट, जिला कार्यवाह राजकुमार सहित संघ के बड़ी संख्या में अधिकारियों व स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सभी को मकर संक्रांति पर्व पर बधाई दी। मकर संक्रांति से उत्तरायण पक्ष प्रारंभ होता है, माना जाता है कि इस अवधि में स्वर्ग का द्वार खुलता है। उन्होंने राष्ट्र को समृद्ध शक्तिशा, समृद्ध बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App