भक्तों के दुखों का निवारण करेंगे श्रीकुमार स्वामी, पंचकूला अनाज मंडी में कल से सजेगा ज्योति दिवस समागम

By: Jan 21st, 2024 12:04 am

तैयारियां पूरी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-पंचकूला
22-23 जनवरी 2024 को पंचकूला की अनाज मंडी, सेक्टर-20 में ज्योति दिवस एवं प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के आयोजन का समाचार जब श्रद्धालुओं को ज्ञात हुआ तब उनके मन उत्साह से भर गए। यह एक प्रकार से राष्ट्रीय उत्सव का अवसर भी है कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। परम पूज्य सद्गुरुदेव महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी जी के आगमन की सूचना से वहां भारी उमंग-तरंग देखने को मिल रही है। समागम की तैयारियां बहुत जोर-शोर से चल रही हैं। समागम आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग्स व पोस्टर पूरे शहर में लगा दिए गए हैं।

समागम आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले मांगों के दोनों तरफ रंगीन झंडियां लगाई गई हैं। यहां की सभी धर्मशालाएं, होटल, लॉज, यात्री निवास लगभग भरते जा रहे हैं। समागम आयोजन स्थल के मार्गों पर चहल-पहल देखी जा सकती है। भगवान श्री लक्ष्मी नारायण घाम के समागम आयोजकों ने इस अवसर पर दिल्ली, हरियाणा और आसपास के राज्यों से आने वाले भाई-बहनों की भारी संख्या में आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। इस समागम में अभिनेताओं, राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की विशेष संभावना है। सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी अयोध्या में भगवान श्री रामलला की मूर्ति में प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम जी की कृपा का अद्भुत पाठ प्रदान करेंगे। परम पूज्य सद्गुरुदेव जी पूरे विश्व में प्रभु कृपा दुख निवारण समागमों के माध्यम से बीज मंत्र विज्ञान व अवधान के द्वारा दुख निवारण रहस्य प्रदान करते हैं जिससे तन, मन, धन के कष्टों से मुक्ति प्राप्त होती है तथा जीवन में खुशहाली आती है। जिन रोगों का इलाज मेडिकल साइंस नहीं कर पाई वह दुख निवारण पाठ से संभव हुआ है। समागमों में सुनाए गए अनुभव इसके साक्षात प्रमाण हैं।

नशा मुक्ति के लिए होगा संकल्प

समागम में परम पूज्य सद्गुरुदेव जी सभी को नशा न करने का संकल्प करवाएंगे और इसके निवारण हेतु पाठ भी प्रदान करेंगे।

हरियाणा में नशे ने उजाड़े परिवार

समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि हरियाणा में नशे की लत की बहुत भयंकर समस्या है जिसके कारण परिवार नष्ट हो रहे हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री व सारा मंत्रिमंडल तथा प्रशासन इसके निवारण के रूप में परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी की ओर आशापूरित नेत्रों से देख रहा है कि वे आएं और नशा मुक्ति के लिए पाठ प्रदान करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App