इंदिरा मार्केट में सूफी और पहाड़ी तरानों का तडक़ा

By: Jan 2nd, 2024 12:10 am

मंडी में सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने जमकर जमाया रंग, बांठड़ा ने भी गुदगुदाए लोग, कथक से मोहा मन

स्टाफ रिपोर्टर- मंडी
नगर निगम मंडी द्वारा स्वच्छता समारोह के अंर्तगत एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्ेश्य मंडी को स्वच्छ रखना और संस्कृति को बढ़वा देना था। यह कार्यक्रम मंडी इंदिरा मार्केट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नगर निगम के महापौर विरेंद्र भट्ट शर्मा, उपमहापौर माधुरी कपुर ने दीप प्रज्जवलित कर की। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह विधायक इंदर सिंह गांधी, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विरेंद्र भट्ट शर्मा ने मंडी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए शपथ दिलवाई। शाम पांच बजे से आठ बजे तक चले इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और गायकों ने खूद जलवा बिखेरा। कार्यक्रम क ी शुरूआत सरस्वती वदंना से हुई जिसके बाद उर्मिला ने अपनी प्रस्तुती दी। मंडी के हरदेव ने अपनी बांसुरी की सुरीली ताल से समा बांधा और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

स्थानीय कलाकार संजय ने भी अपनी प्रस्तुुती दी। इससे पुर्व कात्यानी महता ने पहाड़ी और वंशिका सोनी ने सूफी गाकर दर्शकों सक खूब प्रशंसा बटोरी। स्टार नाइट शुरू होते ही ओल्ड बैंड ब्वॉयज ने धमाल मचा दिया और दर्शकों को बैंड की धुन पर झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद कुलदीप कुमार और ममता भारद्वाज ने भी एक के बाद एक बेहतरीन गानों से दर्शकों का मन मोह लिया और इन गानों पर दर्शक भी खूब थिरके। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कथक नृत्य और शिव वदंना भी प्रस्तुत की गई। वहीं इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण का कें द्र बांठड़ा था। यह कार्यक्रम निगम द्वारा स्वच्छता का संदेश देने के लिए और मंडी की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया था। इस दरौन नगर निगम मंडी के महापौर विरेंद्र भट्ट शर्मा, उपमहापौर माधुरी कपुर, पुर्व महापौर दीपाली जसवाल, नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा, बैहना वार्ड के पार्षद क ृष्ण भानु, अलकनंदा हांडा सहित अन्य पार्षद गण मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App