पांच फुट छह इंच हाइट पर कोई अंक नहीं, पुलिस भर्ती के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट हो रहा तैयार

By: Jan 9th, 2024 12:08 am

हिमाचल पुलिस भर्ती के लिए नए नियमों का ड्राफ्ट हो रहा तैयार, 15 दिन में मांगी आपत्तियां

स्टाफ रिपोर्टर— शिमला

हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती में पांच फुट छह इंच की हाईट पर जीरो अंक मिलेंगे। पुलिस भर्ती को लेकर नियमों में बदलाव किया गया है। पुलिस भर्ती के नए नियमों ड्राफ्ट में पुरुषों के लिए पांच फुट सात इंच की हाइट पर एक और पांच फुट 11 इंच की हाइट पर छह अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं के लिए पांच फुट तीन इंच से कम हाइट पर जीरो अंक और पांच फुट तीन इंच हाइट पर एक अंक एवं पांच फुट आठ इंच हाइट पर छह अंक दिए जाएंगे। हालांकि पुलिस भर्ती के लिए तय किए गए नए नियमों का ड्राफ्ट अभी फाइनल होना बाकी है। गृह विभाग की ओर से पुलिस भर्ती का ड्राफ्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस भर्ती के नियमों किए गए बदलावों के लिए 15 दिन में आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए कहा गया है। उसके बाद ही पुलिस भर्ती का ड्राफ्ट फाइनल किया जाएगा।

पुलिस भर्ती ड्राफ्ट फाइनल होने के बाद पुलिस भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा पुलिस भर्ती के नए नियमों में 100 मीटर की दौड़ को शारीरिक परीक्षा में शामिल करने के अलावा पुरुषों की 1500 मीटर की दौड़ को पूरा करने की टाइमिंग को एक मिनट और महिलाओं के लिए 800 मीटर की दौड़ को आधा मिनट कम किया गया है। पुलिस भर्ती के तैयार किए गए ड्राफ्ट के अनुसार पुलिस भर्ती के नौ अगस्त, 2021 के नियमों को तबदील कर नए नियम लागू किए जाएंगे। हिमाचल पुलिस में 1226 कांस्टेबल भर्ती किए जाने हैं। इनमें 877 मेल, 292 फीमेल कांस्टेबल और 57 ड्राइवर शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App