पंजाब के 11 खिलाडिय़ों को नियुक्ति पत्र, CM ने हॉकी-क्रिकेट-शॉटपुट में नाम कमाने वाले होनहारों को सौंपी नौकरी

By: Feb 5th, 2024 12:06 am

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हॉकी-क्रिकेट-शॉटपुट में नाम कमाने वाले होनहारों को सौंपी पीपीएस की नौकरी

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—चंडीगढ़

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को उन 11 खिलाडिय़ों को पीसीएस और पीपीएस के पदों के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे, जिन्होंने 40 सालों बाद हॉकी के क्षेत्र में देश के लिए कांस्य पदक जीता और क्रिकेट और शॉट पुट्ट के क्षेत्र में नाम कमाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक मौका है, जिस कारण उन्होंने यह समागम करवाकर अपनी सरकारी रिहायश में नए बने ऑडिटोरियम का उद्घाटन करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल होने के बावजूद पहले लोग हॉकी की खेल प्रति उदासीन थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार ने देश और राज्य में इस खेल की पुरानी शान बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि रविवार को हॉकी के 9, क्रिकेट के एक और शॉट पुट के एक खिलाड़ी समेत 11 खिलाडिय़ों को पीसीएस और पीपीएस की भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन खिलाडिय़ों को पीपीएस नियुक्त किया गया है, उनमें हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह और दिलप्रीत सिंह (हॉकी से) और हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट) और तेजिदर तूर (शॉट पुट) शामिल हैं। भगवंत सिंह मान ने बताया कि चार हॉकी खिलाडिय़ों रुपिंदरपाल सिंह, सिमरनजीत सिंह, हार्दिक सिंह और गुरजंट सिंह को पीसीएस नियुक्त किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रवास को उल्टा दौर आने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, क्योंकि विदेशों में बसे नौजवान पंजाब में सरकारी नौकरियां प्राप्त करने के लिए वापस आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की पहलकदमी से खेल के क्षेत्र में भी यही उल्टा रुझान शुरू हो जाएगा, क्योंकि दूसरे राज्यों के खिलाड़ी पंजाब सरकार का हिस्सा बनने के लिए तैयार होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब हर क्षेत्र में देश भर में अग्रणी राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को न सिर्फ देश का अन्नदाता होने का मान हासिल है, बल्कि यह देश में प्रसिद्ध खिलाड़ी भी पैदा करता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर राज्य के खिलाडिय़ों ने अलग-अलग मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन कर कर देश का नाम रोशन किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बड़े मान और संतोष की बात है कि पंजाब देश के लिए धान की फसल पैदा करता है, जिसमें से 99 प्रतिशत हिस्सा दूसरे राज्यों को बेचा जा रहा है, क्योंकि हम इसकी खपत नहीं करते। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबए देश की खडग़ भुजा रहा है, क्योंकि देश की सरहदों की रक्षा पंजाब के शूरवीर पुत्रों द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए मान की बात है कि पंजाबियों ने राष्ट्रीय आज़ादी संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App