जश्न… होली बस अड्डे पर आतिशबाजी

By: Feb 29th, 2024 12:16 am

कार्यालय संवाददाता-भरमौर
हिमाचल में राज्यसभा की एक सीट पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत का जश्न बुधवार को भरमौर भाजपा ने होली में मनाया। भाजपाइयोंने होली बस अड्डे पर आतिशबाजी करने के साथ ही लड्डू बांटे। इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल ढकोग मुख्य रूप से मौजूद रहे, जबकि भाजपा मंडल भरमौर और एसटी मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल ढकोग ने कहा कि जिला चंबा के लिए यह गर्व की बात है कि पहली मर्तबा चंबा को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक वर्ष के कार्यकाल में भ्रष्ट्राचार और भाई-भतीजावाद को ही बढ़ावा मिला है वहीं सरकार की कार्यप्रणाली से उनके विधायक भी नाखुश हैं।

जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण देश व प्रदेश की जनता ने देख लिया है। इस मौके पर एसटी मोर्चा के कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी गगन ठाकुर, विचित्र सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री राजेश कपूर, एसटी मोर्चा के जिला सचिव बलवंत कपूर, ग्राम पंचायत दयोल के प्रधान अनिल गौतम, चन्हौता पंचायत प्रधान रोहित राही, देव कपूर, टेक चंद ठाकुर, नेक राज शर्मा, चमन सिंह, सुजान सिंह, सुभाष कपूर, सोनू तलैल समेत अन्य मौजूद रहे।

पूर्व उपाध्यक्ष ने दी जीत पर शुभकामनाएं
सिहुंता। औद्योगिक विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बृजलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री हर्ष महाजन को राज्यसभा का सदस्य चुने जाने पर मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के 25 विधायक होने के बाद भी हर्ष महाजन का राज्यसभा सदस्य चुने जाने से चंबा की जनता खुद को गौरवांवित महसूस कर रही है। उन्होंने हर्ष महाजन को चुनौती पूर्ण परिस्थितियों में जीत हासिल करने पर बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App