छेश्चु मेला…देव छम्म नृत्य देखने उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

By: Feb 20th, 2024 12:16 am

गुरु पद्मसंभव के जन्मोत्सव को समर्पित मेले में पहुंचे देश-विदेश से अनुयायी

निजी संवाददाता- रिवालसर
बौद्ध धर्म के महान गुरु पद्मसंभव के जन्मदिवस को समर्पित राज्य स्तरीय छेश्चु मेला रिवालसर के दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण देव छम्म नृत्य रहा। जिसे प्राचीन निगमापा बौद्ध मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया । इस अनुष्ठान में महान गुरु पद्मसंभव के विभिन्न रूपों जिसमें गुरु सरोज, गुरु शाक्या, गुरु मतिमान वारूची, गुरु पद्मसमवभव, गुरु पद्यराज, गुरु सूर्या रशिम, गुरु सिंह नाद, गुरु ब्रज लोकेत्र तथा उनकी प्रिय शीशा रानी मंद्रवा व हिस्से ढूंगे को मुखौटों के माध्यम से दर्शाया गया। बौद्ध धर्म में मान्यता है की छम्म नृत्य अनुष्ठान को निहारने वाले मोक्ष प्राप्ति करते हैं। जिसके चलते देश विदेश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में बोद्ध धर्म अनुयायी इसमें भाग लेकर पुण्य कमाते हैं।

भूटान से रिवालसर पहुंचे धर्म गुरु दुदजोम तन्जिन येशे दोरजे रिंपोछे, लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री फंचुग राय सहित हजारों बौद्ध श्रद्धालु रिवालसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने। जिसके बाद क्षेत्र के हिंदू-देवताओं तथा महान गुरु पद्मसंभव के स्वरूप को पालकी में बैठाकर पवित्र धार्मिक ग्रंथों के साथ रिवालसर झील परिक्रमा पथ पर एक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें हजारों हिंदू और बौद्ध अनुयायियों ने भाग लिया। छेश्चु मेले के दूसरे दिन विभिन्न महिलामंडलों द्वारा अपने सांस्कृकित कार्यक्रमों के माध्य्म से आयोजन स्थल पर लोगों का मनोरंजन किया । गुरु पद्मसंभव का रिवालसर से अटूट नाता रहा है। 8वीं से 9वीं शताब्दी के मध्य भोटी भाषा मे लिखे पद्मा कथंग ग्रंथ के अनुसार तत्कालीन मंडी के राजा अर्शधर की बेटी मंदरवा ने गुरु पद्मसंभव के ज्ञान व उनकी आलौकिक शक्तियों से प्रभावित होकर रिवालसर में उनसे शिक्षा ग्रहण की थी। 10 वीं तिथि के दिन गुरु पद्मसंभव का जन्म हुआ था। तिब्बत में बौद्ध धर्म की स्थापना का श्रेय भारत के गुरु पद्मसंभव और आचार्य शांतरक्षित को दिया गया है। बौद्ध गुरु पद्मसंभव भारत के नालंदा विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध सत्रह असाधारण विद्वानों में से एक थे, नालंदा विश्वविद्यालय में देश विदेश से हजारों छात्र पढऩे आया करते थे। 8वीं शताब्दी के महान भारतीय तांत्रिक गुरु गुरु पद्मसंभव बौद्ध धर्म में एक बहुत बड़े महापुरुष माने जाते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App