कुल्लू में केंद्र सरकार के खिलाफ गरजी सीटू

By: Feb 27th, 2024 12:16 am

सीटू का आरोप…केंद्र सरकार ने किसानों से की वादाखिलाफी

कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू में हिमाचल किसान सभा कुल्लू कमेटी व सीटू केंद्र सरकार के खिलाफ खूब गरजीं। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को उपाायुक्त कार्यालय के बाहर किसान सभा व सीटू के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की तानाशाही और किसानों के दमन के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान मजदूरों को संबोधित करते हुए हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सौंखला ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों से मांगों को पूरा करने का समझौता 2021 में हुए आंदोलन के समय किया था, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों से वादाखिलाफी की है। 13 फरवरी को किसानों ने दिल्ली जाने का ऐलान किया, परंतु हरियाणा सरकार ने शंभू बार्डर पर बैरिकेट लगाए और किसानों के ऊपर आंसु गैस के गोले छोड़े। 21 फरवरी को क्नोरी बार्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों पर गोलियां चलाई और लाठियों से पीटा। एक किसान शुभकरन सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

अबूधावी में 13वीं मंत्रिस्तरीय विश्व व्यापार संगठन की 3 दिवसीय मीटिंग हो रही है। संयुक्त किसान मोर्चा ने मांग की है कि कृषि को विश्व व्यापार संगठन से बाहर किया जाए, ताकि किसानों को लूट से बचाया जा सके या देश को विश्व व्यापार संगठन से बाहर रखा जाए। विश्व व्यापार संगठन में साम्राज्यावादी देश विकासशील देशों पर अपनी मनमानी करते है। गरीब व विकासशील देशों पर पाबंदी लगाकर कृषि को और मंहगा किया जाता है ताकि उन देशों की फसल आसानी से इन देशों में आ सके। यही बजह है देश में कृषि पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म की जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा आहवाहन किया हैं कि 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत होगी। जिसमें देश से लााखों किसान आएंगे। हिमाचल से भी हज़ारों किसान महापंचायत में जाएंगे। प्रदर्शन को किसान सभा जिला अध्यक्ष गोविंद भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष गुरजीत गिल, सीटू के सहसचिव पवन ठाकुर, उत्तम ठाकुर, किसान सभा के दुर्योधन ठाकुर और किसान सभा के कोषाध्यक्ष खेम चंद आदि ने संबोधित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App