सुक्खू सरकार से कांग्रेसी भी दुखी

By: Feb 17th, 2024 12:45 am

रजत ठाकुर बोले, पूर्व मंत्री के इस्तीफे से सामने आने लगा सच
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- धर्मपुर
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार से दुखी होकर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अब दूरियां बनाने लगे हैं। अपनी ही सरकार में हाशिए पर चल रहे इन नेताओं का गुब्बार अब बाहर निकलने लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी द्वारा इस्तीफे देने की घटना से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी संगठन और सरकार में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। सत्ता में बैठे एक धड़े को ज्यादा अधिमान मिलने और ओहदे न मिलने से हाशिए पर चल रहे नेताओं के बीच आपसी अंतर्कलह अब जग जाहिर हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने कहा कि अब व्यवस्था परिवर्तन का एक नया दौर शुरू हुआ है। जिसमें अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं को दरकिनार कर सिफऱ् मित्रों के काम इस सरकार में हो रहे हैं। जिससे पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं। खासकर मंडी जिले में जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं को हाशिए पर धकेला जा रहा है, उससे तो यही जाहिर हो रहा है कि मुख्यमंत्री सिर्फ अपनी जय जय कार करने वालों को साथ ले रहे हैं और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समर्थकों को हाशिये पर धकेल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी सत्ता में आती है तो सिफऱ् अपने चहेतों का विकास करती है जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग सुक्खू सरकार से आहत और दु:खी है। बेरोजगार सडक़ों पर है और महिलाएं इनकी दी गारंटी के तहत हर माह मिलने वाले 1500 रुपए की पहली किश्त आने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन ये अब कभी मिलने वाले नहीं है। किसान इंतजार कर रहे हैं कि कब ये सरकार 2 रुपए किलो गोबर खरीद करेगी और पढ़े लिखे युवा इंतजार कर रहे हैं कि कब ये सरकार एक लाख रोजगार सरकारी क्षेत्र में निकालने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का देश में अब सफ ाया हो रहा है। इनके नेता झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं और अब जनता इनके झूठे वादों को समझ चुकी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App