लाहुल में 24 घंटे से लगातार बर्फबारी

By: Feb 1st, 2024 12:15 am

जिला संवाददााता-केलांग
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही बर्फबारी के दौर शुरू हो गया है। बृहद हिमालय के साथ पीर पंजाल की चोटियां भी बर्फ से ढक गई है। हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र लाहुल और पांगी में पिछले 12 घंटों से लगातार हिमपात हो रहा है।

ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल होकर ट्रैफिक बंद हो गया है। लिहाजा मनाली-केलांग के बीच सडक़ संपर्क कट गया है। लाहुल के तिंदी में करीब एक फुट तक हिमपात हुआ है। उदयपुर में 9, जहालमा में 4, केलांग में 3 सिस्सू-कोकसर में 2 इंच तक हिमपात हुआ है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में लगभग 7 इंच तक बर्फ गिरी है।

अटल टनल में दो फुट ताजा हिमपात, दर्रे भी बर्फ से लदे, घरों में रहने की सलाह
मनाली। अटल टनल रोहतांग सहित मनाली व लाहुल-घाटी में मंगलवार रात से हिमपात हो रहा है। टनल के साउथ व नार्थ पोर्टल में दो फुट ताजा हिमपात हो चुका है। रोहतांग सहित बारालाचा, शिंकुला, कुंजम दर्रे भी बर्फ से लद गए हैं। हिमपात से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कंही पीने का पानी जम गया है तो कंही वाहनों के पहिये जाम हो गए हैं। केलांग का मनाली से सम्पर्क कटा गया है। बसों सहित सभी छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए हैं। लोगों को मौसम साफ होने तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App