खाने की बर्बादी मत करें…

By: Feb 9th, 2024 12:05 am

भोजन प्राणी जाति के तंदरुस्त रहने के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन भोजन संतुलित और प्रकृति के दायरे में होना चाहिए, और खाने की बर्बादी भी नहीं करनी चाहिए। दुनिया के बहुत से देश भुखमरी की समस्या भी झेल रहे हैं। हमारे देश में शादियों और दूसरे समारोहों में खाने की बर्बादी बहुत होती देखी जा सकती है। खाना कूड़े के ढेर की शान भी बनते देखा जाता है। खाने की बर्बादी करना बहुत ही गलत है। खाने की कीमत उससे पूछो जिसे पेट भरने के लिए दो वक्त की रोटी या तो नसीब नहीं होती है या बड़ी मुश्किल से मिलती है।

केंद्र सरकार देश की शिक्षा प्रणाली में ऐसा बदलाव करने के लिए प्रयत्नशील है। इसके लिए वो स्कूलों के पाठ्यक्रम में भी बदलाव कर रही है। विद्यार्थियों को खाने की बर्बादी से होने वाले नुकसानों को समझाने के लिए स्कूल पाठ्यक्रम में एक अध्याय जुडऩा चाहिए। -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App