जालंधर की कंबल फैक्टरी में आग; दमकल कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा, शहर में दहशत का माहौल

By: Feb 11th, 2024 12:05 am

निजी संवाददाता—जालंधर
जालंधर के गाजीगुल्ला से बढ़ी खबर सामने आ रही है। जहां कंबल फैक्टरी में शनिवार शाम छह बजे के करीब भयानक आग लग गई। आग इतनी ज्यादा थी कि आसमान में फैला धुआं दस किलोमीटर दूर तक से दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, तो तुरंत मौके पर सभी गाडिय़ों को भेजा गया, जो देर रात तक आग बुझाने में लगी हुई थी। वहीं मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें इस बारे में नहीं पता है कि आग क्यों लगी है। फिलहाल मौके पर दस से अधिक गाडिय़ां पहुंची हुई थी, जो आग बुझा रही थी।

वहीं फायर ब्रिगेड के अधिकारी का कहना है कि फगवाड़ा व अन्य जगहों से भी गाडिय़ां मंगवाई गई, ताकि समय पर आग पर काबू पाया जा सके। आग लगने से आसपास फैक्टरी वालों में भी काफी दहशत का माहौल बन गया। आग को बुझाने के लिए फैक्टरी के शीशे और दीवारों को तोड़ा और आग के कारण एक तो दीवार पूरी तरह से गिर गई। फिलहाल अभी तक ये नहीं पता चल पाया कि अंदर कितने मजदूर है। ये भी जानकारी नहीं है कि घायल कितने हुए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पहले आग पर काबू पाया जाए। उसके बाद ही पता चलेगा कि आग कैसे लगी है, कितने लोग घायल हुए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App