पहले बातचीत की…फिर संघर्ष पर उतरे किसान

By: Feb 17th, 2024 12:55 am

संघ कार्यालय कुल्लू में हुई किसानों की बैठक; किसान संघ को हर तरह की संगठनात्मक सहायता देने का आश्वासन, रणनीति बनाई
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-कुल्लू
भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संघ कार्यालय कुल्लू में हुई। कार्यक्रम में जिला संघ चालक नरेंद्र ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री रमेश ठाकुर ने कहा कि उन्होंने किसान संघ को हर तरह की संगठनात्मक सहायता करने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रांत मंत्री उमेश सूद ने कहा कि भारतीय किसान संघ हिंसक आंदोलन का समर्थन नहीं करता है। भारतीय किसान संघ किसानों की उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर देशभर में संघर्ष कर रहा है। भारतीय किसान संघ अपनी जायज मांगों को लेकर सरकारों से संवाद करता है। यदि संवाद से रास्ता नहीं निकलता तो वहां आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाता है। दिल्ली में 19 दिसंबर को एक लाख किसानों का अनुशासित शांतिपूर्ण प्रदर्शन इसका उदाहरण है। देशभर से किसान दिल्ली गए औ्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात सरकार से की और बिना किसी को परेशान किया वापस लौट आए।

चुनाव के दौरान किसानों के नाम पर आंदोलन होते हैं तो आंदोलन के दौरान होने वाली हिंसा से देश की संपत्ति का नुकसान देश का नुकसान है। इस आंदोलन की वजह से लोगों को ट्रैफिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। इससे किसानों के प्रति नकारात्मकता पैदा होती है। जिसकी कीमत किसानों को चुकानी पड़ती है। प्रांत संगठन मंत्री हरिराम पंवार ने सदस्यता अभियान की जानकारी दी और जिला सदस्यता प्रमुख सुभाष ठाकुर ने सदस्यता अभियान की जानकारी रखी। वहीं, बैठक में जिला अध्यक्ष ऋषिराज राणा ने कहा कि हमारी मांगे लागत पर आधारित लाभकारी मूल्य किसानों को मिलना चाहिए। कृषि उपकरणों और दवाइयां पर जीएसटी समाप्त किया जाए। घोषित समर्थन मूल्य से नीचे बाजार भाव न जाए। यह सरकार सुनिश्चित करें।

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में ओम प्रकाश प्रांत बीज प्रमुख ममता शर्मा महिला प्रमुख प्रदेश रूपचंद, प्रेमजीत खंड मंत्री भुंतर, अशोक नेगी, धर्मपाल, गेहर सिंह खंड अध्यक्ष भुंतर, राजकुमार, डॉक्टर शेर सिंह, अंकित ठाकुर, पैना राम अध्यक्ष कुल्लू खंड, भीम नेगी, पूर्ण चंद, राजेश तनवर खंड सदस्यता प्रमुख नगर, डिंपल ठाकुर जिला महिला प्रमुख, रीना शर्मा आदि शामिल रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App