मनाली में ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू

By: Feb 28th, 2024 12:10 am

मनाली मंडल भाजपा किसान मोर्चा ने दी योजनाओं की जानकारी

कार्यालय संवाददाता-पतलवीकूहल
भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए पूरे भारत में ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत की है। मनाली मंडल भाजपा किसान मोर्चा ने भी मंगलवार को बड़ाग्रां बिहाल में बैठक कर इस यात्रा का शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के अध्यक्ष रिमन सिंह ठाकुर ने की और बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अखिलेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रिमन सिंह ने बताया कि देश में सोमवार से ग्राम परिक्रमा यात्रा को आरंभ किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा पूरे देश में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को मनाली मंडल किसान मोर्चा ने इस यात्रा को आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान मनाली विधानसभा के 111 गांवों में जनता को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर और भाजपा की तेज तर्रार नेता धनेश्वरी ठाकुर के नेतृत्व में यात्रा को सफल बनाया जाएगा। किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ने बताया कि लोगों तक मोदी सरकार द्वारा किए और किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया जा रहा है। इस अभियान का शुभारंभ पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर से किया है। यात्रा में किसान मोर्चा देश के 2 लाख से अधिक गांवों तक पहुंच कर सरकार की योजनाओं के बारे में जनता को अवगत करवाएगा। बड़ाग्रां बिहाल में ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भाग चंद, मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास, महामंत्री भागेश शर्माए किसान मोर्चा मनाली मंडल महामंत्री पन्ना लाल और प्रकाश आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App