हरिओम भनोट का अंतिम संस्कार

By: Feb 2nd, 2024 12:57 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश सचिव व हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिओम भनोट का गुरुवार को स्वर्गधाम ऊना में अंतिम संस्कार किया गया। हरिओम भनोट का बुधवार सांय अपने निवास स्थान में निधन हो गया था। वह 80 वर्ष के थे। पूर्व कर्मचारी नेता व भाजपा नेता हरिओम भनोट को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके पुत्र समाजसेवी व पत्रकार राजीव भनोट ने उन्हें मुखाग्रि दी। अंतिम संस्कार में प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने विशेष रुप से पहुंचकर दिवंगत हरिओम भनोट को अपनी श्रद्धांजलि अॢपत की। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व ऊना सदर विस क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अॢपत की।

अंतिम संस्कार के अवसर पर एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा, नगर परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष व पार्षद अमरजोत सिंह बेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनोद पुरी, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी व अविनाश कपिला, प्रदेश कांग्रेस सचिव विवेक शर्मा विक्कू, मंडी समिति ऊना के पूर्व अध्यक्ष बलबीर बग्गा, ऊना मंडल भाजपा अध्यक्ष हरपाल गोगी, भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा, दीपांकर कंवर, प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, साहित्यकार गुरमीत बेदी, हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर, महासचिव डा. रविंद्र सूद, कर्णपाल मनकोटिया, योगेश कौशल, कुलदीप दयाल, जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता, पूर्व पार्षद नवदीप कश्यप, गुरु का लंगर ट्रस्ट के अध्यक्ष अश्वनी जैतिक, समता आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष डा. केआर आर्य, डा. कपिल भरवाल, जिला भाजपा महामंत्री राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, जिला भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, रोटरी ग्रेटर से अजय शर्मा, डा. सुभाष शर्मा, एडवोकेट अनूप शारदा, पार्षद पवन कपिला, प्रेस क्लब ऊना से राजेश शर्मा, मुनिंद्र अरोड़ा, सतीश चंदन, हरपाल सिंह, अमित शर्मा, विशाल शांडिल्य, राजीव शर्मा, चंद्रमोहन सहित अन्य लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि अॢपत की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App