हरियाणा के लिए ऐतिहासिक दिन, प्रधानमंत्री मोदी से मिली सौगात से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति

By: Feb 17th, 2024 12:06 am

निजी संवाददाता — रादौर, यमुनानगर

पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि शुक्रवार को का दिन हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा को करीब 10 हजार करोड़ रुपए की सौगात देकर प्रदेश के विकास को नई गति दी है। इसके लिए हर प्रदेश वासी प्रधानमंत्री का आभारी है। विकसित भारत विकसित हरियाणा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने अनाज मंडी रादौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। मुख्यातिथि द्वारा नई दिव्यांग पेंशन व बुढ़ापा पेंशन धारकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। वहीं, नरेंद्र सिंह राणा सचिव भाजपा यमुनानगर ने कहा कि देश व प्रदेश में विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार द्वारा इतनी योजनाएं चलाई है जिनका लाभ हर प्रदेश वासी को बिना भेदभाव के मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि पहले की सरकार झूठ बोल कर लोगों से वोट ले लेती थी, अब जनता को उनकी सच्चाई का पता चल गया है। कांग्रेस ने 55 साल के राज में जनता को केवल ठगा है और अब फिर वोट मांगने के लिए लोगों के बीच में गारंटी की बात कर रहे है। वहीं, इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पोर्टल की शुरुआत करके हर योजना का लाभ बिना किसी भेदभाव के देने का काम किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App