NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने फेंकी पानी की बौछारें

By: Feb 8th, 2024 12:08 am

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली को लेकर जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने फेंकी पानी की बौछारें

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—चंडीगढ़

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने एनएसयूआई चंडीगढ़ के अध्यक्ष और निगम पार्षद सचिन गालव के नेतृत्व में भाजपा चंडीगढ़ कार्यालय के बाहर एक विशाल प्रदर्शन किया। रोष प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के नेताओं ने मेयर चुनाव में भाजपा के अनिल मसीह पर आठ वोटों की अमान्यता के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर पार्षद सचिन गालव ने भाजपा पर मेयर चुनाव में धक्केशाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव के दौरान निगम हॉउस के मौके की वीडियो रिकार्डिंग में भाजपा के पार्षदों को कैमरे हटाने की कोशिश करते हुए दिखा रहे हैं, जिससे एक पूर्व-प्रयोजित साजिश की और इशारा करती है।

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई चंडीगढ़ लोकतंत्र की उड़ाई गई धज्जियों के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा और उन्होंने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ व्यापक जांच करने की मांग की। रोष प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ता जब भाजपा कार्यलय की और बढ़ रहे थे, तब चंडीगढ़ पुलिस ने बेरिकेटिंग कर उन्हें आगे बढऩे से रोक दिया और प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारे फेंककर तथा लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से खदेड़ दिया। एनएसयूआई चंडीगढ़ ने चंडीगढ़ पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान अत्यधिक बल प्रयोग की निंदा की। सचिन गालव ने पुलिस की इस कार्यवाही की भी निंदा की है। उन्होंने बताया कि कार्यवाई के दौरान लगभग 50 एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने इस पुलिस कार्रवाई की भी जांच की मांग की है। उन्होंने आगे कहा के उनके भृष्टाचार के खिलाफ इस अभियान को रोका नहीं जा सकता और वह आगे भी इस धक्केशाही के खिलाफ अपना अभियान जारी रखेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App