फागली उत्सव से देवमय हुआ मनाली गांव

By: Feb 5th, 2024 12:16 am

मनु ऋषि-माता हिडिंबा के प्रांगण में सजा देव कार्यक्रम; ग्रामीणों ने शीश नवाकर लिया मां का आशीर्वाद

निजी संवाददाता-मनाली
बर्फ के फाहों के बीच मनाली गांव में एक सप्ताह से फागली उत्सव की धूम मची हुई है। मनु ऋषि व माता हिडिंबा के प्रांगण में रविवार को देव कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिमपात के बीच ग्रामीणों ने देव कार्यक्रम में बढ़चढक़र भाग लिया। बुधवार को गढ़ नामक स्थान में देव कार्यक्रम होगा। इस दिन सीटियां मारकर ग्रामीण टुडिया राक्षस को भगाएंगे। टुडिया राक्षस के गांव से भागते ही यह उत्सव संपन्न हो जाएगा। देवता मनु ऋषि व माता हिडिंबा में गांव की परिक्रमा की।

परिक्रमा संपन्न होते ही देवालय में देव कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसके देवलुओं व देव प्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने बढ़चढक़र भाग लिया ग्रामीण हेम राज ठाकुर, प्रेम चंद व डोला राम ने बताया कि आज देवता के प्रांगण में देव कार्यक्रम आयोजित हुआ। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने देवी देवताओं के साथ बर्फ के फाहों के बीच फागली उत्सव की खुशियां मनाई। मनु ऋषि के कारदार रघु नेगी ने बताया कि उत्सव के दौरान गांव में लगातार पूजा-पाठ का क्रम चल रहा है। मनु ऋषि के प्रांगण में देव कार्यक्रम सम्पन्न हुए। देवी-देवताओं ने ग्रामीणों को सुख व समृद्धि से का आशीर्वाद दिया। अगले बुधवार को यह उत्सव धूमधाम से संपन्न हो जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App