राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने घेरी भाजपा, चंडीगढ़ मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी की सराहना

By: Feb 8th, 2024 12:08 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो—चंडीगढ़

शहर के मेयर चुनाव के बाद उठे राजनितिक घटनाकर्म को लेकर चंडीगढ़ का सियासी पारा अपने चरम पर है। इसी कड़ी में बुधवार को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा मौजूद थी। कांग्रेस भवन में बुलाई गई पत्रकार वार्ता के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष भाजपा को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय मुद्दों पर जमकर घेरा। मंच पर उनके साथ चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की, पार्षद गुरप्रीत गाब्बी, तरुणा मेहता भी उपस्थित रहे। अलका लांबा ने मेयर चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट में की गई टिपण्णी की सरहाना की। वहीं उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा और नारी न्याय है तैयार हम मुहीम के विजन के बारे में भी विस्तार से बयां किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार, सांसद समृति ईरानी और यहां तक की चंडीगढ़ मेयर चुनाव के प्रसंग को लेकर सांसद किरण खेर पर निशाना साधा।

उन्होंने आरोप लगाया की लोकसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली में बंद कमरों के बीच प्रधानमंत्री आवास में भाजपा नेताओं की ये बैठक होने जा रही है कि देश का मुख्य चुनाव अधिकारी कौन होगा और ये फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा की इसमें तय होता है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और सदस्यों की नियुक्ति में मुख्य न्यायधीश की कोई भूमिका नहीं होगी। उन्होंने ये भी कहा कि मुख्य न्यायधीश विपक्ष के नेताओं को मिलने का समय नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मेयर चुनाव में सांसद किरण खेर के रवैये पर भी सवाल उठाए की वह किस घमंड से भाजपा उम्मीदवार को कुर्सी पर बिठा रही थी। उन्होंने खेर के अलावा केंद्रीय मंत्री समृति ईरानी को भी घेरा। केंद्रीय मंत्री ईरानी को देश से माफी मांगनी चाहिए। पत्रकार वार्ता में लांबा ने एक पोस्टर भी दिखाया, जिसमें सांसदों और विधायकों के प्रधानमंत्री के साथ चित्र थे, जिनपर संगीन आरोप हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App