भक्तिमय हुआ रेलवे स्टेशन, केंद्रीय मंत्री ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर आस्था ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

By: Feb 6th, 2024 12:16 am

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
रेलवे स्टेशन पर सुबह गाड़ी के सुरीले हॉर्न बजते हुए वहां पर भजन कीर्तन होता देख आसपास के लोग एकदम चकित हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह करीब छह बजे राम भक्तों को अयोध्या ले जा रही आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल व पूर्व विधायक बलबीर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे। रामभक्तों के साथ अनुराग ठाकुर ने भजन कीर्तन कर रेलवे स्टेशन को भक्तिमय रस में डूबो दिया।

केंद्रीय मंत्री ने सभी राम भक्तों को अयोध्या जाने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, पूर्व विधायक एवं जिला ऊना केअध्यक्ष बलबीर सिंह, महासचिव शाम मिन्हास, ओबीसी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट रमेश चौधरी, विजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष दिवेदी महासचिव कुलदीप सिंह आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App