अयोध्या के लिए राम भक्त रवाना, जय श्री राम के नारों से गूंजा जिला मुख्यालय

By: Feb 6th, 2024 12:17 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार सुबह जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन से राम भक्तों को आस्था स्पेशल एक्सप्रेस के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना किया। इस मौके पर समूचा रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंजायमान रहा। विधायक ने कहा कि करीब 496 वर्ष के बाद भारत वर्ष में भगवान राम की स्थापना एक भव्य मंदिर में होने जा रही है और यह है समूचे देश के लिए ऐतिहासिक क्षण है। बीजेपी देश की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी रही है। जिसने भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर भारत भूमि पर पहली बार प्रस्ताव पारित किया। इतना ही नहीं दशकों तक चले संघर्ष में भारतीय जनता पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी। जबकि कई प्रदेशों में भाजपा की चुनी हुई सरकारों को भी राम मंदिर की मांग पर बलि बेदी चढ़ाया गया, लेकिन इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर के निर्माण की मांग को लेकर सदैव अडिग रही।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पवित्र राम जन्मभूमि दर्शन के बाद प्रदेश के अन्य तीन संसदीय क्षेत्र से भी श्रद्धालुओं के जत्थों को इसी प्रकार आस्था स्पेशल एक्सप्रेस के माध्यम से अयोध्या रवाना किया जाएगा। आज भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते वह गर्व का अनुभव करते हैं कि इस राजनीतिक दल ने जिस विचारधारा को लेकर देश में पदार्पण किया। आज वह विचारधारा न केवल भारत अपितु समूचे विश्व में गर्वित अनुभव कर रही है। विशेष रूप से पूर्व प्रवक्ता प्रो. राम कुमार पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर बग्गा, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, विशाल भाटिया, सूरज शर्मा, धर्मेंद्र राणा, कैप्टन चरण दास आदि कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App