सतपाल रायजादा बोले, कांग्रेस मजबूती से लड़ेगी लोकसभा चुनाव

By: Feb 26th, 2024 12:16 am

नगर संवाददाता-ऊना
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। यह बात प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने रविवार को सर्किट हाऊस ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं। सतपाल रायजादा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पुराने साथियों को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। एनएसयूआई के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष करुण शर्मा ने अपने साथियों सहित कांग्रेस पार्टी में वापिसी की है। ऊना सदर से पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहौड़ ने करुण शर्मा, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय कुमार, राहुल, विशाल, पारस भंडारी को पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया। सतपाल रायजादा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App