बंजार के फरयाड़ी में  शॉर्ट सर्किट से भडक़ी चिंगारी, मकान राख

By: Feb 29th, 2024 12:18 am

अग्निकांड के बाद मची अफरा-तफरी, पीडि़त को आठ लाख का नुकसान

स्टाफ रिपोर्टर-बंजार
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में फरयाड़ी के पास एक मकान जलकर राख हो गया है, जिसमें करीब आठ लाख के नुकसान होने का अनुमान है। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटे इतनी अधिक थी कि देखते ही देखते मकान पूरी तरह से जलकर राख के ढेर में तबदील हो गया।

हालांकि घटना में किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मकान जलने के कारण मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई। इसके चलते राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया। राजस्व विभाग के आकलन के अनुसार घटना में मकान मालिक को आठ लाख के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण घटना पेश आई है। वहीं, दमखल विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है।

रिश्तेदार के घर ली शरण
जानकारी के अनुसार यह मकान अमरचंद पुत्र बेदराम गांव फरयाड़ी डाकघर गुशैणी तहसील बंजार का था। मकान जलने के कारण अमरचंद का परिवार बेघर हो गया है। ऐसे में उन्होंने रिश्तेदारों के घर में शरण ली है। उधर, प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को पौरी राहत के तौर पर 20 हजार की राशि प्रदान की गई है, जबकि तिरपाल और अन्य सामान भी प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को दिया जा रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App