केलांग में 24 से शुरू होगा स्नो फेस्टिवल, तैयारियां तेज

By: Feb 15th, 2024 12:11 am

जिला संवाददाता-केलांग
जिला लाहुल -स्पीति के उपमंडल उदयपुर में 19 फरवरी तथा जिला मुख्यालय केलंग में 24 फरवरी 2024 को पुलिस मैदान केलंग में स्नोफेस्टिबल का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त लाहुल- स्पीति राहुल कुमार ने कहा कि स्नो फेस्टीबल का आगाज मृकुला माता मंदिर से शोभायात्रा के साथ शुभारंभ किया जाएगा। यह यात्रा लता ठाकुर मेमोरियल मैदान तक की जाऐगी। उन्होंने बताया कि कबाइली लोग कला व लोक संस्कृति तथा घाटी में मनाऐ जाने वाले पारम्परिक उत्सवों का प्रचार-प्रसार करने तथा उन उत्सवों को संरक्षण प्रदान करने साहसिक खेल पर्यटन धार्मिक पर्यटन एतिहासिक पर्यटन तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उदद्ेश्य से स्नो-फेस्टिबल का आयोजन किया जा रहा है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए उस राष्ट्र की समृद्व संस्कृति का उत्थान तथा संरक्षण जरूरी है।

स्नो फेस्टिबल में माध्यम से घाटी के विभिन्न इलाकों में मनाये जाने वाले सभी त्यौहारों को जानने का अवसर मिलेगा वहीं पर्यटकों को भी हमारी जन-जातीय लोक संस्कृतिक की झलक देखने को मिलेगी। इस उत्सव में पारम्परिक खेलों के साथ आधुनिक शरद खेलों को भी एकीकृत किया जाऐगा जिसमें तीरअंदाजी, छोलो तथा बर्फ शिल्प जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा वालीबाल, बैडमिंटन हस्तकारघा की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। का भी आयोजन किया जाऐगा। मेले के दौरान विभिन्न महिला मंडल तथा युवक मंडलों के माध्य्म से स्थानीय व्यनजनों की आयोजन किया जाऐगा तथा विभिन्न विभागों के माध्य्म से चलाई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रर्दशनी भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरूक किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App