साल भर रहेगी सुख-समृद्धि, देव प्रवास से लौटे जमदग्नि ऋ षि ने दिया आशीर्वाद

By: Feb 22nd, 2024 12:16 am

निजी संवाददाता-मनाली
वर्ष 2024 सभी के लिए सुख व समृद्धि से भरा रहेगा। स्वर्ग प्रवास से लौटे आराध्यदेव देवता जमदग्नि ऋ षि ने बुधवार कुलंग देवालय में घाटी के लोगों को आशीर्वाद दया और इस वर्ष सब ठीक होने की बात कही। देवता ने प्रतिनिधि के माध्यम से बताया कि इस बार सब अच्छा होगा। आराध्यदेव जमदग्नि ऋषि के कुलंग देवालय हित जिला कुल्लू के सभी 13 देवालयों के कपाट खुल गए हैं। देवता के स्वर्ग प्रवास से लौटते ही सभी 13 गांव में फागली की धूम मची हुई है।

बुधवार कुलंग गांव में बर्फ के फाहों के बीच देवता के प्रतिनिधियों ने देव विधि को संपन्न किया। देव कार्य मे उझी घाटी के सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। ग्रामीण राजेन्द्र, जगदीश व दीपक ने बताया कि कुलंग गांव में फागली की धूम मची हुई है। हिमपात ने फागली को उत्साह को दो गुना कर दिया है। देवता के प्रतिनिधि इंद्र चंद ठाकुर ने बताया कि यह वर्ष सभी के लिए सुखद रहेगा। बुरुआ गांव में भी देव कार्यक्रम करवाए। खेपरा खेपरी का नृत्य सभी के लिए रौचक रहा। बर्फ भी देव प्रतिनिधियों का उत्साह कम नहीं कर पाया। पलचान पंचायत की बीडीसी रेशमा ठाकुर, प्रधान कौशल्या व बुरुआ के प्रधान चूड़ामणि ने फागली उत्सव की बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App