चंबा में बर्फ की ‘सुनामी’…115 सडक़ें बंद,गाडिय़ां फंसी

By: Feb 2nd, 2024 12:55 am

लोक निर्माण विभाग ने बंद सडक़ों पर यातायात बहाली का काम युद्धस्तर पर किया तेज, फाहों के फेर में फंसी एचआरटीसी की बसें, 22 रूट किए सस्पेंड
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
बर्फबारी व बारिश के कारण चंबा जिला के 115 मुख्य व संपर्क मार्गो पर वाहनों की आवाजाही थमकर रह गई है। बर्फबारी व बारिश से लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल को सर्वाधिक नुकसान उठाना पड़ा है। बर्फबारी व बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग का अमला मशीनरी के सहयोग से बंद मार्गों की बहाली में जुट गया है। हालांकि चंबा- पठानकोट एनएच पर यातायात सामान्य रखना फिलहाल राहत की बात है।उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने के चलते बाइस रूट सस्पेंड किए गए हैं। इसके अलावा बर्फबारी के कारण ग्यारह बसें भी जिला के विभिन्न मार्गो पर फंसकर रह गई हैं। बुधवार देर रात से जिला में बर्फबारी व बारिश के दौर आरंभ हो गया, जोकि गुरुवार दोपहर तक जारी रहा। बर्फबारी व बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग के चंबा मंडल में बारह, सलूणी में बीस, तीसा के बाईस, डलहौजी के और किलाड में 42 मार्ग बंद होकर रह गए है।

बर्फबारी के बाद इन मार्गो पर फिसलन बढने से वाहनों की आवाजाही काफी रिस्की होकर रह गई है। बर्फबारी व बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग ने मार्गो को खोलने का कार्य आरंभ कर दिया है। चंबा मंडल के अधिकतर मार्गो पर यातायात बहाल भी कर दिया गया है। बर्फबारी व बारिश के कारण मार्ग बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। गुरूवार को तीसा मार्ग पर वाहन कल्हेल, सलूणी में भांदल तक ही चल पाए। उधर, बर्फबारी व बारिश के कारण परिवहन निगम के करीब 22 रूटों पर बसों के पहिए थम गए हैं। परिवहन निगम की ग्यारह बसें भी जिला के विभिन्न हिस्सों में फंस गई हैं।

क्या कहते हैं एसई दिवाकर पठानिया
लोक निर्माण विभाग के एसई दिवाकर पठानिया डलहौजी सर्किल ने बताया कि बफबारी व बारिश के कारण की 115 मुख्य व संपर्क मार्गो पर यातायात बाधित हुआ है। यातायात बहाली का काम तेजी से जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App