नारी शक्ति फैसले लेने में सक्षम

By: Feb 2nd, 2024 12:55 am

आंगनबाड़ी वर्कर्ज की कार्यशाला का समापन, अहम जानकारी बांटी
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-चंबा
जागोरी संस्था की ओर से होटल अरोमा पैलेस चंबा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जागोरी की समन्वयक उमा कुमारी ने की। कार्यशाला में विकास खंड तीसा की 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य पितृसता पर समझ बनाना है। महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। इस कार्यशाला में धर्मशाला से अनुपमा और शिल्पा ने स्त्रोत व्यक्ति के रूप में भाग लिया। इस तीन दिन की कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पितृसत्ता किस प्रकार से महिलाओं की जिंदगी पर प्रभाव डालती है।

पितृसत्ता पुरुषवाद को जन्म देती है। इससे महिलाएं खुद से निर्णय भी नहीं ले सकती। मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। महिलाओं को कई चुनौतियां का भी सामना करना पड़ता है, के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यशाला में इन विषयों पर जानकारी देने का मुख्य माध्यम चर्चा परिचर्चा, पठन-पाठन सामग्री व मूवी रहा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App