केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन करेगी आप

By: Mar 23rd, 2024 12:55 am

मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी प्रशांत शर्मा ने भाजपा को घेरा, गिरफ्तारी गलत बताई
कार्यालय संवाददाता-कुल्लू
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उग्र हो गए हैं। भाजपा को आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे पर खूब घेरा है। कुल्लू में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी के मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी प्रशांत शर्मा ने कुल्लू में प्रेसवार्ता कर बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तार कर ईडी ने गलत किया हैं। यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। पार्टी कार्यकर्ता जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन करने उतरेंगे। आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हर जिला, तहसील में प्रदर्शन होगा। चुनावों से पहले यह साजिश बनाई है। लोकसभा चुनाव भाजपा को मुंहतोड़ जबाव दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में हैं। भाजपा सरकार ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में बेहतरीन काम किया है।

ऐसे में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार से बौखला गई है। बिना तथ्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार किया गया है। जिस सोच से भाजपा सरकार चल रही है। इस सोच को चलने नहीं दिया जाएगा। हिंदूस्तान के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया है। प्रताडि़त कर केंद्र सरकार ने सकारी एजेंस्यिों का प्रयोग का गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को दबाने की जो भाजपा कोशिश कर रही है। यह चलने नहीं दी जाएगी। आने वाले समय में प्रदर्शन किए जाएंगे। गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा सरकार की घटिया हरकत और साजिश को बताया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App