असम के चार जिलों में छह महीने के लिए बढ़ा अफस्पा

By: Mar 30th, 2024 12:05 am

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने असम के चार जिलों तिनसुकिया,डिब्रूगढ़, चराईदेव और शिवसागर में अफस्पा (सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम) को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। यह पहली अप्रैल से 30 सितंबर, 2024 तक लागू रहेगा। दो दिन के अंदर अफस्पा की समय सीमा बढ़ाने वाला असम तीसरा राज्य है।

इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के तीन जिलों और नागालैंड के आठ जिलों में भी अफस्पा की अवधि छह महीने के लिए बढ़ाई गई थी। असम पुलिस की और से जारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन चार जिलों में उग्रवादी संगठन के सक्रिय होने को छोडक़र, राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक प्रस्ताव सौंपा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App